प्रशांत किशोर की चुनावी जीत पर क्या बोले बिहार के CM सम्राट चौधरी?
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांकीपुर उप-चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर की जीत पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जन सुराज को चुना है। मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए प्रशांत किशोर जी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं।"