पटना (बिहार) में अनशन के दौरान सोमवार तड़के गिरफ्तार किए गए जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर को पुलिस ने सिविल कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उन्हें ज़मानत दे दी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत ने प्रशांत किशोर को ₹25,000 के निजी मुचलके पर ज़मानत दी है। प्रशांत किशोर की 'वैनिटी वैन' को ज़ब्त किया गया है।