प्रशांत किशोर ने बताया क्यों स्कूल बैग को बनाया गया जन सुराज पार्टी का चुनाव चिह्न
प्रशांत किशोर ने पार्टी जन सुराज के लिए 'स्कूल बैग' का चुनाव चिह्न बनाने को लेकर कहा है, "लालू प्रसाद यादव-नीतीश कुमार के 35-साल के राज में बिहार के बच्चों की पीठ से...स्कूल बैग हटाकर मज़दूरी का बोरा बांधा गया।" बकौल किशोर, जन सुराज की सोच है कि बिहार के लोगों की गरीबी खत्म करने का रास्ता स्कूल बस्ता है।