प्रशांत किशोर पर लगा बिहार BJP का फर्ज़ी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने का आरोप
बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दावा किया है कि जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर द्वारा बिहार बीजेपी का फर्ज़ी सोशल मीडिया अकाउंट बनवाकर उसपर जन सुराज की खबरें दिखाई जा रही हैं। जायसवाल ने पुलिस की साइबर सेल को मामले में लिखित शिकायत भी दी है। बकौल जायसवाल, यह साइबर क्राइम और लोकतंत्र के साथ धोखा है।