प्रशांत महासागर के अंदर मिला 3,109 मीटर की ऊंचाई वाला पर्वत
अमेरिका स्थित स्मिथ ओशन इंस्टीट्यूट के नेतृत्व वाले समुद्री वैज्ञानिकों ने प्रशांत महासागर में एक नए सीमाउंट (पानी के अंदर पर्वत) की खोज की है। इस पर्वत की ऊंचाई 3,109 मीटर (10,200-फीट) से अधिक है जो दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की ऊंचाई से तकरीबन 4 गुना अधिक है। इसमें डीप-सी इकोसिस्टम, स्पंज गार्डन और प्राचीन कोरल हैं।