प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं में प्रस्तावित बदलाव 31 दिसंबर से पहले कर लें राज्य: केंद्र
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से कहा है कि वे प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं में कोई भी प्रस्तावित बदलाव 31 दिसंबर 2025 से पहले कर लें क्योंकि इस दिन तक हुए बदलाव जनगणना कार्य के लिए अंतिम माने जाएंगे। बकौल सरकार, 1 अप्रैल 2026 से घर सूचीकरण कार्य, पर्यवेक्षकों-गणनाकारों की नियुक्ति की जाएगी और 1-फरवरी 2027 से जनगणना शुरू होगी।