पारस डिफेंस अपने शेयरों का कर सकती है बंटवारा, 30 अप्रैल को करेगी बड़ा एलान
डिफेंस कंपनी पारस डिफेंस ऐंड स्पेस टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड अपने शेयरों का बंटवारा कर सकती है। कंपनी ने शुक्रवार को एक्सचेंज को जानकारी दी कि 30 अप्रैल को बोर्ड मीटिंग है जिसमें इस पर फैसला लिया जाएगा। बैठक में मार्च तिमाही के वित्तीय नतीजों का एलान भी किया जाएगा और डिविडेंड देने पर भी विचार किया जा सकता है।