प्रसिद्ध इतिहासकार सुमित सरकार का निधन, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
प्रसिद्ध इतिहासकार और मार्क्सवादी विचारक सुमित सरकार का गुरुवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। परिवार की करीबी मित्र अरुणिमा ने उनके निधन की जानकारी दी। सुमित सरकार लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे और हाल के दिनों में उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी।