प्रसिद्ध लोक नर्तक पद्मश्री राम सहाय पांडे का 92 वर्ष की आयु में हुआ निधन
मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में मंगलवार को पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध लोक नृत्य कलाकार राम सहाय पांडे का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 60 वर्षों तक राई लोक नृत्य को लोकप्रिय बनाया। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने 18 देशों में 100 से अधिक प्रस्तुतियां दी थीं और 2022 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।