प्रसाद विवाद के बीच तिरूपति मंदिर जाते समय हांफते और लंबी सांसें भरते दिखे पवन कल्याण
प्रसाद विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऐक्टर से राजनेता बने पवन कल्याण तिरूपति में तिरुमाला मंदिर के लिए नंगे पैर जाते समय हांफते और लंबी सांसें भरते दिख रहे हैं। दरअसल, आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री कल्याण ने भगवान वेंकटशेवर से माफी मांगने के लिए 11-दिन की प्रायश्चित दीक्षा लेने का संकल्प लिया है।