प्रसन्न हो?: टेस्ट से संन्यास लेकर संत प्रेमानंद की शरण में पहुंचे कोहली से महाराज
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा से महाराज ने सबसे पहले पूछा, "प्रसन्न हो?" महाराज के इस सवाल पर विराट और अनुष्का ने हंसते हुए प्रतिक्रिया दी। इस पर महाराज ने उनसे कहा, "ठीक ही रहना चाहिए।"