पोलैंड में जंगली सुअरों के पीछे दौड़ा ह्यूमनॉइड रोबोट, वीडियो सामने आया
पोलैंड के वारसॉ से एक वीडियो सामने आया है जिसमें 'एडवर्ड वारचोकी' नामक एक ह्यूमनॉइड रोबोट जंगली सुअरों को भगाते हुए दिख रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि सुअरों को सफलतापूर्वक भगाने के बाद रोबोट ने जीत के अंदाज़ में अपना हाथ ऊपर उठाया। वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने कहा, "पोलैंड में एक आम सी रात।"