पोलैंड में शख्स ने 9 साल में 139 बार दिया ड्राइविंग टेस्ट, अंत में मिली सफलता
पोलैंड के टार्नोव शहर में एक शख्स ने ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए ज़रूरी थ्योरी टेस्ट 139वीं बार के प्रयास में पास किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स 2017 से लगातार कोशिश कर रहा था जिस दौरान उसने एग्ज़ाम फीस पर करीब ₹2 लाख खर्च किए। हालांकि थ्योरी टेस्ट के बाद अब शख्स को प्रैक्टिकल ड्राइविंग टेस्ट देना होगा।