पोलैंड से लौटते वक्त 46 मिनट पाकिस्तानी एयरस्पेस में रहा पीएम मोदी का विमान: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोलैंड से लौटते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान करीब 46 मिनट तक पाकिस्तानी एयरस्पेस में रहा। बकौल रिपोर्ट्स, विमान ने इस्लामाबाद और लाहौर के ऊपर से उड़ान भरी। गौरतलब है, 2019 में पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था और बाद में इसे कमर्शियल इंडियन एयर ट्रैफिक के लिए खोला था।