पीली फ्रॉक से खुला कत्ल का राज़, बिहार में पिता ही निकला बेटी का हत्यारा; मर्डर की ये थी वजह
पूर्वी चंपारण (बिहार) में एक पिता ने प्रेम-प्रसंग से नाराज़ होकर अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर उसके शव को खेत में दफना दिया था। पुलिस ने 50-दिन बाद शव की पहचान उसकी पीली फ्रॉक पर लगे टैग से की और आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। दरअसल, टैग से दर्जी का पता चला जिसने लड़की के पिता का नाम बताया।