पूल चेयर पर बैठने पर भड़के लोगों ने 13 साल की लड़की की तोड़ी नाक, स्पेन का वीडियो आया सामने
स्पेन के एक रिसॉर्ट में पूल चेयर पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद पुरुषों के एक समूह ने 13 वर्षीय ब्रिटिश लड़की पर हमला कर दिया जिससे उसकी नाक में फ्रैक्चर की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की अनजाने में उस चेयर पर बैठ गई थी। घटना के बाद लड़की को अस्पताल ले जाया गया।