प्लॉट 500% और फ्लैट 158% तक हुए महंगे, नोएडा एयरपोर्ट खुलते ही रियल एस्टेट में नई उड़ान
नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट शुरू होने से पहले ही यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में रियल एस्टेट बाज़ार ने शानदार तेज़ी देखी है। उद्योग से जुड़े अनुमानों के मुताबिक, वर्ष 2020 से 2025 के बीच इस क्षेत्र में अपार्टमेंट की कीमतों में करीब 158% तक की बढ़ोतरी और प्लॉट की कीमतों में 500% से अधिक का उछाल दर्ज किया गया है।