राहुल गांधी दिल्ली में पुलिस स्टेशन में धरने पर बैठे, पैलेट गन से घायल छात्र भी है साथ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान घायल हुए छात्र साहिल और उसके परिवार के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। राहुल ने कहा, "सवाल सीधा है कि अगर पैलेट गन नहीं चली थी तो साहिल की आंख और शरीर पर चोटें कैसे आईं?"