पुल टूटने से उत्तरकाशी में फंसे कई कांवड़िए, SDRF ने 16 को सकुशल बचाया
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गोमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूटने से करीब 40 कांवड़िए फंस गए हैं। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अब तक करीब 16 लोगों को बचा लिया है। वहीं, गुरुवार को जलस्तर बढ़ने से गंगोत्री-गोमुख मार्ग पर बना अस्थाई पुल टूट जाने से दिल्ली के 2 कांवड़िए उफनती नदी में बह गए।