गुजरात के भावनगर ज़िले में स्थित पालीताणा दुनिया का पहला शाकाहारी शहर है जहां मांसाहारी भोजन का सेवन और बिक्री प्रतिबंधित है। पालीताणा के आसपास शत्रुंजय पहाड़ियों पर 800 से अधिक जैन मंदिर हैं जहां शाम के बाद किसी को भी रुकने की अनुमति नहीं है। पालीताणा को गुजरात सरकार ने 14 अगस्त 2014 को 'मांस-मुक्त' क्षेत्र घोषित किया था।