प्लेन की सीट से हिरासत में लिए गए आशुतोष रांका और सौरव दास, सामने आया वीडियो
सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया है। तीनों मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। रांका ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें पुलिसकर्मी उन्हें विमान में उनकी सीट से ही अपने साथ ले जाती दिखी।