प्लेन क्रैश मामले में क्रिमिनल फ्रॉड का गुनाह कबूलेगी बोइंग, भरेगी $243.6 मिलियन का जुर्माना

अमेरिकी न्याय विभाग ने बताया है कि 737 मैक्स जेटलाइनर्स विमान के 2 हादसे के मामलों में बोइंग क्रिमिनल फ्रॉड का गुनाह कबूल करेगी। न्याय विभाग के साथ हुई डील के तहत, अमेरिकी प्लेन निर्माता कंपनी बोइंग ने $243.6 मिलियन का जुर्माना भरने पर सहमति जताई है। इन हादसों में 346 यात्री और क्रू सदस्यों की मौत हो गई थी।

Load More