प्लेन में अमेरिकी लड़की का हुआ पेट खराब, गंध दूर करने के लिए अगली उड़ान रद्द कर की गई सफाई
हवाई सफर कर रही अमेरिका की एक महिला का पेट खराब हो गया और उसे उड़ान के वक्त अधिकतर समय प्लेन के टॉयलेट में रहना पड़ा। उसके चलते टॉयलेट में इतनी गंध फैल गई कि अगली उड़ान रद्द कर फ्लाइट को साफ करवाना पड़ा। महिला ने बताया कि उसने अधपका हैमबर्गर खाया था जिससे उसे फूड पॉयज़निंग हो गई थी।