प्लेन में हो जाए किसी की मौत तो कहां रखी जाती है लाश, क्या कहता है नियम?
इंटरनैशनल एयर ट्रांसपोर्ट असोसिएशन (IATA) की गाइडलाइन्स के अनुसार, प्लेन में किसी यात्री की मौत होने पर शव को सम्मानपूर्वक संभालना सबसे पहली प्राथमिकता होती है। लाश को आमतौर पर बॉडी बैग में रखा जाता है और खाली सीट उपलब्ध होने पर शव वहां शिफ्ट किया जाता है, नहीं तो उसी की सीट पर सीट बेल्ट लगाकर रखा जाता है।