पुल पर झूलते हुए युवती ने कहा 'बाय-बाय' फिर नदी में कूदकर दे दी जान; वीडियो आया सामने
डोडा (जम्मू-कश्मीर) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें कथित तौर पर एक 21-वर्षीय युवती पुल पर झूलते हुए 'बाय-बाय' कहती है और फिर चिनाब नदी में कूद जाती है। बकौल रिपोर्ट्स, जान देने से पहले उसने अपने पिता से फोन पर कहा था, "पापा ये मेरी ज़िंदगी है...और मेरा दिल कहता है कि मुझे इसी रास्ते जाना चाहिए।"