पीलीभीत कांड से ECI अलर्ट, UP में सभी कम्प्यूटर ऑपरेटरों की ID बंद
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से जुड़ी गड़बड़ियों के बाद निर्वाचन आयोग ने सभी ज़िलों में कंप्यूटर ऑपरेटरों की ECINET लॉग-इन आईडी निष्क्रिय करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई पीलीभीत में आईडी के कथित दुरुपयोग की शिकायत के बाद की गई है। मामले में शामिल आउटसोर्स कंप्यूटर सहायक की सेवाएं समाप्त करने का भी आदेश दिया गया है।