पीलीभीत में बाढ़ के बीच फंसे 7 लोगों को वायु सेना ने किया एयरलिफ्ट
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की टीमें लगातार लोगों के रेस्क्यू में लगी हुई हैं। ज़िले में बाढ़ के बीच फंसे 7 लोगों को एयरलिफ्ट कर भारतीय वायु सेना ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। गौरतलब है कि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।