रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर चली गोलियां, सगे भाइयों समेत 3 की मौत
यूपी के पीलीभीत में रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद दनादन गोलियां चलीं। पुलिस के अनुसार, कौशल गुप्ता पर लाइसेंसी राइफल से गोली चलाने का आरोप है। हादसे में दो सगे भाइयों अंकित (30) व मोहित गुप्ता (32) और 15 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है।