पिल्लों को चाकू से काटकर राजस्थान में शख्स ने डस्टबिन में फेंका, हुआ गिरफ्तार
जोधपुर (राजस्थान) में एक शख्स ने कुत्ते के 3 पिल्लों को चाकू से मारकर फेंक दिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें शख्स पिल्लों को मारने के बाद उन्हें काटकर पॉलीथीन में भरकर डस्टबिन में फेंकते हुए दिख रहा है। लोगों ने आरोपी को सख्त सज़ा देने की मांग की है।