पुलिस के खिलाफ थाने में धरने पर बैठीं यूपी सरकार की मंत्री, अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया
कानपुर देहात में यूपी की मंत्री प्रतिभा शुक्ला अपने कार्यकर्ताओं पर दर्ज एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे की जांच और कोतवाल-चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग को लेकर अकबरपुर थाने में धरने पर बैठ गईं। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "राज्यमंत्री खुद ही अपनी पुलिस की करतूतों के खिलाफ धरना दे रही हैं...मुख्यमंत्री जी को और सबूत चाहिए क्या।"