पुलिस की गाड़ियों को आग लगाई गई, ड्रोन व CCTV फुटेज से पकड़े जाएंगे हुड़दंगी: संभल SP
संभल (उत्तर प्रदेश) के एसपी कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि रविवार को शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हुड़दंगियों ने पुलिस की गाड़ियों में आग लगा दी। बकौल एसपी, ड्रोन व सीसीटीव फुटेज से हुड़दंगियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।