पुलिस चौकी में 'चोरी की बिजली इस्तेमाल करने' के दावे वाले वीडियो पर यूपी पुलिस ने दी सफाई
यूपी की एक पुलिस चौकी में चोरी की बिजली इस्तेमाल करने व ₹45,000 बिल बकाया होने का दावा करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स मीटर के तार काटता नज़र आया। फतेहगढ़ पुलिस ने बताया, "एक लाइनमैन की बाइक का चालान काटने पर उसने याकूतगंज चौकी की लाइट काट दी थी...कोई बिल बकाया नहीं है।"