प्लास्टिक नोट आने के बाद क्या कागज़ के नोट नहीं चलेंगे?
टीवी9 भारतवर्ष की रिपोर्ट के मुताबिक, कागज़ के नोटों के असक्रिय होने को लेकर आरबीआई ने फिलहाल कोई घोषणा नहीं की है। बकौल रिपोर्ट, अभी यह पायलट प्रोजेक्ट है और आरबीआई ट्रायल के नतीजों के आधार पर इसके लिए आगे फैसला लिया जाएगा। पीआईबी ने भी 'कागज़ के नोटों के चलन से बाहर' होने के दावे का खंडन किया था।