पुलिस थाने के घेराव से पहले पंजाब पुलिस ने किसान नेता डल्लेवाल को किया हाउस अरेस्ट
पटियाला के शंभू पुलिस स्टेशन के घेराव से पहले पंजाब पुलिस ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को सोमवार सुबह 4 बजे उनके घर पहुंचकर हाउस अरेस्ट कर लिया। डल्लेवाल ने कहा, "यह लोकतंत्र पर आधी रात का हमला है। हमने सिर्फ एक दिन के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी। लोगों को अब उठकर बोलना चाहिए।"