पुलिस दूसरों को बचाने के बजाय खुद की जान बचाकर भाग रही थी: पुरी भगदड़ के पीड़ित
पुरी (ओडिशा) में श्रीगुंडिचा मंदिर में रथ के सामने भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी लोगों को बचाने के बजाय खुद को बचाने के लिए भाग रहे थे। एक पीड़ित ने कहा, "पुलिस को हम लोगों की रक्षा करनी चाहिए थी लेकिन वे खुद को ही बचा रहे थे।"