पुलिस ने कान में कुछ कहा और कैमरे के सामने लंगड़ाने लगा रेप का आरोपी, वीडियो हुआ वायरल
आनंद (गुजरात) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिख रहा कि पुलिस हिरासत से ठीकठाक हालत में निकल रहे रेप के आरोपी के कान में एक पुलिसकर्मी कुछ कहता है जिसके बाद वह कैमरे के सामने लंगड़ाने लगता है। सोशल मीडिया यूज़र्स इसे 'सहानुभूति स्टंट', 'स्क्रिप्टेड ऐक्टिंग' बता रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "सब रिश्वत का खेल है।"