पुलिस ने ढोल बजवाकर यूपी में गुंडे को किया ज़िला बदर, सामने आया वीडियो
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) में पुलिस की टीम ने ढोल बजवाकर एक गुंडे को 6 माह के लिए ज़िला बदर किया है जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस ने उसे हिदायत दी है कि ज़िला बदर की अवधि के दौरान मैनपुरी में वापस आने पर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बकौल पुलिस, उस पर 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।