पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री, 'चोली के पीछे' गाने पर नचाया: सूजी आंख दिखाते हुए किसान नेता
मेरठ (यूपी) में किसान नेता दिग्विजय भाटी ने पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर देने का आरोप लगाया है। उन्होंने सूजी आंख दिखाते हुए कहा, "मारा है देखो, बुरा हाल कर दिया। प्राइवेट पार्ट पर भी थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया और 'चोली के पीछे' गाना चलाकर 'नाचो' कहा।" भाटी मेरठ एसएसपी से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे थे।