पुलिस ने सबूत मिटाने की कोशिश की, कभी सहयोग नहीं किया: रेप के बाद मारी गई डॉक्टर के पिता
पिछले महीने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल में रेप के बाद मारी गई 31 वर्षीय महिला डॉक्टर के पिता ने पुलिस पर सबूत मिटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "पुलिस ने कभी सहयोग नहीं किया...अगर उन्होंने हमारी मदद की होती तो हमें न्याय मिल सकता था।" मामले की जांच सीबीआई कर रही है।