पुलिस ने हेलमेट चोरी की शिकायत दर्ज नहीं की, परेशान होकर कोर्ट जाना पड़ा: यूपी का वकील
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) का एक वकील अपना हेलमेट चोरी होने का मामला कोर्ट में ले गया जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज की है। वकील ने कहा, "मैं सिस्टम से परेशान हूं और मजबूरन मुझे कोर्ट जाना पड़ा। मुझे हेलमेट चोरी होने से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन...शिकायत दर्ज होने में देरी...दुख पहुंचाती है।"