पुलिस नोट्स से पता चला- कोलकाता रेप-हत्या केस के आरोपी के शरीर पर थे खरोंच के निशान
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या के आरोपी संजय रॉय की घटना के 1 दिन बाद गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस नोट्स के अनुसार, रॉय के शरीर पर कुछ चोटें पाई गईं जिनमें बाएं गाल पर खरोंच, बाएं हाथ की उंगलियों के बीच खरोंच और बाईं जांघ के पिछले हिस्से पर खरोंच शामिल हैं।