पुलिस पर गोली चलाई जाएगी तो वह आत्मरक्षा करेगी: अक्षय शिंदे एनकाउंटर पर फडणवीस
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यौन उत्पीड़न के आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर में मारे जाने को लेकर कहा है, "अगर पुलिस पर गोली चलाई जाती है तो पुलिस अपनी आत्मरक्षा करेगी।" उन्होंने कहा, "अक्षय की पूर्व पत्नी ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था और पुलिस वॉरंट लेकर उसे जांच के लिए ले जा रही थी।"