पुलिस रविवार तक जांच नहीं कर पाई तो केस CBI को दूंगी: डॉक्टर रेप-मर्डर केस पर ममता
कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के रेप व मर्डर के मामले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर पुलिस रविवार तक केस की जांच पूरी नहीं कर पाई तो वह केस सीबीआई को सौंपेंगी। उन्होंने कहा कि केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। वहीं, ममता डॉक्टर के घर पहुंचीं और उनके परिजन से बात की।