पुलिस से बचने के लिए UP में तालाब में कूदा शख्स, 20 मिनट तक तैरते-तैरते थका; डूबकर हुई मौत

झांसी (यूपी) में जुआरियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को देख एक शख्स तालाब में कूद गया और 20 मिनट तक तैरते-तैरते थकने के बाद डूबकर उसकी मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शख्स 3-बार तैरकर तालाब के किनारे आया लेकिन पुलिस को देख बाहर नहीं निकला। मामले में चौकी प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाज़िर किया गया है।

Load More