पुलिस सुरक्षा में घूमता दिखा 'बाल संत' अभिनव अरोड़ा, मिली थीं धमकियां
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने का दावा करने वाले बाल संत अभिनव अरोड़ा का पुलिस सुरक्षा में घूमने का वीडियो सामने आया है। अभिनव के साथ कुछ पुलिसकर्मी और एक प्राइवेट सुरक्षाकर्मी दिख रहा है। अभिनव और उसके परिवार ने ट्रोलिंग व धमकाने को लेकर 7 यूट्यूबर्स पर एफआईआर की मांग करते हुए मथुरा कोर्ट में अर्ज़ी डाली थी।