पुलिसकर्मी के नाबालिग बेटे ने जयपुर में सिखों के जुलूस में घुसाई थार, भीड़ ने तोड़ी कार
जयपुर (राजस्थान) के आदर्श नगर इलाके में गुरुवार शाम सिखों के नगर कीर्तन जुलूस में एक तेज़ रफ्तार थार घुस गई जिसके कारण 4 लोगों के घायल होने की रिपोर्ट्स हैं। भीड़ ने कार चालक को पीटा और कार से तोड़फोड़ की। जांच में पता चला कि ड्राइवर एक पुलिसकर्मी का नाबालिग बेटा है जिसे हिरासत में लिया गया है।