पुलिसवाले ने कहा था- तुमको बर्बाद कर देंगे, रोड पर भीख मांगोगे: खान सर केस वाले रौशन आनंद
पटना के कोचिंग शिक्षक रौशन आनंद ने खान सर से जुड़े कोचिंग सेंटर फायरिंग केस को लेकर एक पॉडकास्ट में कहा है कि उन्हें गिरफ्तार करते वक्त एक पुलिसवाले ने धमकाया था। बकौल आनंद, पुलिसवाले ने उनसे 'तुमको बर्बाद कर देंगे, रोड पर भीख मांगने को मजबूर हो जाओगे' कहा था। उन्होंने कहा, "किसकी शह पर यह कहा गया।"