पुलिसवाले बोले कि पत्रकार की हत्या कबूल लो वरना एनकाउंटर कर देंगे: यूपी में पूर्व फौजी
सीतापुर (यूपी) में एक पत्रकार की हत्या के मामले में पुलिस पर एक पूर्व फौजी को 55 दिन तक अवैध हिरासत में रखकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। पूर्व फौजी ने कहा, "पुलिसवाले पिस्टल तानकर बोले कि पत्रकार की हत्या कबूल लो...वरना एनकाउंटर कर देंगे।" सपा ने यूपी सरकार को घेरते हुए लिखा है, "एकदम जंगलराज बना दिया है।"