प्लीज़ अल्लाह प्लीज़: इंस्टाग्राम पोस्ट में ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं ऐक्ट्रेस हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह अल्लाह से दुआ मांग रही हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "अल्लाह के सिवा कोई आपका दर्द दूर नहीं कर सकता...प्लीज़ अल्लाह प्लीज़।" इससे पहले हिना ने अपने बाल कटवाने और पहली कीमोथेरेपी लेने का वीडियो शेयर किया था।