पालतू कुत्ते के काटने पर देना होगा ₹124 करोड़ का हर्जाना, सिंगर क्रिस ब्राउन को सुनाया गया आदेश
ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सिंगर क्रिस ब्राउन के 90 किलो वजनी पालतू कुत्ते ने 2020 में उनके पूर्व हाउसकीपर को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में अब लॉस एंजेलिस की ज्यूरी ने उनको व उनकी कंपनी को करीब ₹124 करोड़ हर्जाना देने का आदेश दिया है। कुत्ते ने उनके त्वचा के बड़े हिस्से को नोच लिया था।